{"_id":"6adf417bde5cdaf4e40b5b6e","slug":"tehri-police-visited-the-homes-of-senior-citizens-living-alone-to-check-on-their-well-being-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-122036-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: टिहरी पुलिस ने एकल वरिष्ठ नागरिकों के घर जाकर कुशलक्षेम पूछी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: टिहरी पुलिस ने एकल वरिष्ठ नागरिकों के घर जाकर कुशलक्षेम पूछी
Mon, 26 Oct 2026 05:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 26 Oct 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित करने के लिए टिहरी पुलिस ने कई थाना क्षेत्रों में वरिष्ठ लोगों के घर जाकर उनकी कुशक्षेम पूछी। पुलिस की ओर से एकल बुुजुर्ग और जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों की मदद के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है। किसी प्रकार की समस्या आने पर वह अपने नजदीकि पुलिस थाना-चौकी से संपर्क करते हैं। पुलिस ने जरूरतमंदों को राशन की बांटी। ग्राम प्रहरियों को अपनी जिम्मेदारी का निवर्हन करने को कहा गया।
एसएसपी श्वेता चौबे ने कहा कि वरिष्ठ जनों का सम्मान करना पुलिस का दायित्व है। कई ऐसे बुजुर्ग है जो घर में अकेले रहते हैं। उनकी सुरक्षा, सम्मान, सहायता करना पुलिस का कर्तव्य है। अभियान के तहत टिहरी पुलिस ने थाना चंबा, छाम, थत्यूड़, कैंपटी, देवप्रयाग और मुनिकीरेती पुलिस थाना क्षेत्र में लोगों के घर-घर जाकर उनसे संवाद उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए टिहरी पुलिस हमेशा तैयार है।
थाना कैंपटी और छाम (कंडीसौड़) पुलिस की ओर से जरूरतमंद लोगों को राशन वितरित किया गया। प्रधानों और ग्राम प्रहरी से कहा गया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिकों विशेष कर अकेले रहने वालाें के प्रति सजग रहें। ग्राम प्रधानों और ग्राम प्रहरियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों, विशेषकर अकेले रहने वाले बुजुर्गों की सुरक्षा एवं कुशलक्षेम के प्रति सतर्क रहें तथा किसी भी समस्या की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।