Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tehri Police arrested Youth from Himachal Pradesh with large quantity of charas

टिहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में चरस के साथ हिमाचल प्रदेश का युवक गिरफ्तार, स्कूटी भी जब्त

Tue, 03 Nov 2026 03:59 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 03 Nov 2026 03:59 PM IST
सार

मुख्यमंत्री के ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
Tehri Police arrested Youth from Himachal Pradesh  with large quantity of charas
गिरफ्तार युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

टिहरी में अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए टिहरी पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देश पर पुलिस ने मुनि की रेती क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.020 किलोग्राम अवैध चरस के साथ हिमाचल प्रदेश निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी जब्त कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देश और क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में थाना मुनि की रेती पुलिस तथा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम तपोवन बैरियर पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन


देहरादून: सीबीआई कोर्ट नहीं पहुंचे सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर, अब मामले में फिर लगेगी नई तारीख
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान स्कूटी संख्या UK14TB0588 पर सवार एक युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.020 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक (23) पुत्र पुरुषोत्तम लाल, निवासी ग्राम बुड्ढी, थाना एवं जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उक्त चरस हिमाचल प्रदेश के शिमला निवासी गुलशन नाम के व्यक्ति से खरीदकर लाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मुनि की रेती में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही चरस के परिवहन में इस्तेमाल की गई स्कूटी को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed