Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tehri police arrest two drug smugglers with 708 grams of charas Worth Rs 1.77 Lakh in camp

टिहरी:  जिले में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, 1.77 लाख की चरस के साथ पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार

Mon, 02 Nov 2026 12:12 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Published by: Renu Saklani Updated Mon, 02 Nov 2026 12:12 PM IST
सार

नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में टिहरी पुलिस को सफलता मिली है। कैंप्टी पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 708 ग्राम चरस बरामद की है।

विज्ञापन
Tehri police arrest two drug smugglers with 708 grams of charas Worth Rs 1.77 Lakh in camp
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

टिहरी जिले में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कैंप्टी पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 708 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 77 हजार रुपये बताई गई है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एक नवंबर 2026 को कोतवाली कैंप्टी पुलिस ने चौकी नैनबाग क्षेत्र के सिलासु पुल के पास चेकिंग की। इस दौरान दो युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 708 ग्राम चरस बरामद हुई।

विज्ञापन

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अखिलेश चौहान पुत्र शैलेंद्र सिंह और राजमोहन पुत्र शूरवीर सिंह के रूप में हुई है। दोनों उत्तरकाशी जिले के मोरी थाना क्षेत्र के ग्राम देवजानी के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कोतवाली कैंप्टी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मंगेश कुमार, हेड कांस्टेबल अकबर अली और कांस्टेबल राजेंद्र सिंह व अंकित रावत शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...देवप्रयाग:  बदरीनाथ हाईवे पर विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी को दूसरे वाहन ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे
 

टिहरी पुलिस ने कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। आम लोगों से भी इस संबंध में पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed