फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tehri Lake is making a distinct identity in international adventure sports: CDO

अंतरराष्ट्रीय साहसिक खेल में अलग पहचान बना रही टिहरी झील : सीडीओ

Sun, 21 Sep 2025 06:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 21 Sep 2025 06:05 PM IST
विज्ञापन
Tehri Lake is making a distinct identity in international adventure sports: CDO
आईआईएसएम का 14 दिवसीय वाटर स्कीइंग प्रशिक्षण हुआ संपन्न
विज्ञापन

नई टिहरी। टिहरी बांध की झील साहसिक खेलों का नया केंद्र बनती जा रही है। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के अधीन संचालित भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान (आईआईएसएम) गुलमर्ग की ओर से झील में आयोजित 14 दिवसीय वाटर स्कीइंग कोर्स रविवार को हुआ। प्रशिक्षण में उत्तराखंड समेत देशभर से आए 25 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को वाटर स्पोर्ट्स के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराया गया।
कोटी काॅलोनी में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि मुख्य सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि टिहरी बांध की झील तेजी से साहसिक पर्यटन का केंद्र बन रही है और आने वाले समय में यह अंतरराष्ट्रीय गंतव्य के रूप में स्थापित होगी। उन्होंने वाटर स्पोर्ट्स क्षेत्र में भारत के लिए नए अवसरों और युवाओं की भागीदारी पर विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

आईआईएसएम की सहायक निदेशक रेणु बमरारा ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के बाहर संस्थान का यह पहला प्रशिक्षण कार्यक्रम था। टिहरी झील में इस कोर्स ने युवाओं को नई दिशा दी है। संस्थान भविष्य में यहां जल-आधारित साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए और भी कार्यक्रम आयोजित करेगा। उन्होंने कहा कि आईआईएसएम अब पर्वतारोहण और स्कीइंग से आगे बढ़कर जल आधारित खेलों को भी अपने पाठ्यक्रम में शामिल कर रहा है। इस मौके पर प्रशिक्षक व एवरेस्ट विजेता अरविंद रतूड़ी, प्रशिक्षक प्रवीन रांगड़, खलील रसूद, बट शबीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed