{"_id":"69ecc7352dc83833fc025319","slug":"tehri-high-school-results-rise-by-179-intermediate-by-154-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-118578-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरी : हाईस्कूल 1.79% और इंटर 1.54% बढ़ा रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी : हाईस्कूल 1.79% और इंटर 1.54% बढ़ा रिजल्ट
Sat, 25 Apr 2026 07:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 25 Apr 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
मेरिट सूची में स्थान बनाकर मेधावियों ने बढ़ाया जिले व अभिभावकों का मान
नई टिहरी। टिहरी जिले के होनहार छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की मेरिट सूची में स्थान बनाकर जिले, अभिभावकों और शिक्षकों का मान बढ़ाया है। पिछले वर्ष की तुलना में हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में 1.79 प्रतिशत और इंटर में 1.54 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
इस बार हाईस्कूल का कुल परीक्षा परिणाम 93.79 प्रतिशत और इंटर का 89.92 प्रतिशत रहा। मुख्य शिक्षा अधिकारी कमला बड़वाल ने बताया कि इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में 6746 और इंटरमीडिएट में 6105 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। उन्होंने स्वीकार किया कि निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं मेरिट सूची में अधिक स्थान बनाने में सफल रहे, जबकि सरकारी विद्यालय अपेक्षाकृत कुछ पीछे रहे।
बताया कि पिछले वर्ष हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 92 प्रतिशत था, जो इस बार बढ़कर 93.79 प्रतिशत हो गया है। वहीं इंटर का परिणाम 88.38 प्रतिशत से बढ़कर इस वर्ष 89.92 प्रतिशत पहुंचा है। उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणाम की विस्तृत समीक्षा आगामी दिनों में की जाएगी। शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे है। संवाद