फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tehri Festival Army, ITBP and BSF will also show tricks

Tehri Festival Army, ITBP and BSF will also show tricks

Wed, 10 Feb 2021 10:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
Tehri Festival Army, ITBP and BSF will also show tricks
टिहरी झील महोत्सव को भव्य बनाने के लिए जिला प्रशासन और स्थानीय विधायक ने तैयारियां तेज कर दी है। महोत्सव में इस बार साहसिक खेलों के साथ सेना, आईटीबीपी, बीएसएफ के जवान भी करतब दिखाएंगे, जबकि उत्तराखंड निवासी व बॉलीवुड स्टार जुबिन नौटियाल की सांस्कृतिक संध्या आकर्षण का केंद्र होगी। महोत्सव में गंगा आरती, देव डोलियों का मिलन, एग्रो टूरिज्म प्रदर्शनी लगेगी।
विज्ञापन

टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक लेते हुए टिहरी झील महोत्सव के कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया। उन्होंने पत्रकार वार्ता में बताया कि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज 16 फरवरी को दो दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। कहा कि स्थानीय कलाकारों सहित छात्र-छात्राओं को भी महोत्सव में डांसिंग, सिंगिंग और पेंटिंग के लिए मंच प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन

छह राज्यों की सांस्कृतिक टीम, संस्कृति विभाग के दल, लेजर शो, शैलनेट संस्था की ओर से चक्रव्यूह का मंचन, फोटोग्राफी प्रतियोगिता, पारंपरिक परिधान, गढ़ भोज प्रदर्शनी भी आयोजित होगी। 16 फरवरी की रात को स्टार नाइट जुबिन नौटियाल की प्रस्तुति होगी। आर्मी के ऐरो शो, बाइक व कार रैली, आईटीबीपी, बीएसएफ की जल क्रीड़ा प्रतियोगिताएं कराई जाएगी। स्वर्ग आश्रम ऋषिकेश गंगा आरती के प्रतिनिधि कार्यक्रम का आगाज करेंगे। 11 प्रतिष्ठित होटलों की ओर से भोज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, पूर्व प्रमुख बेबी असवाल, डीडीओ सुनील कुमार, पीडी डीआरडीए आनंद सिंह भाकुनी, रविंद्र सेमवाल, डा. प्रमोद उनियाल, दिनेश भट्ट, नरेश नेगी, मनीष राणा, पंकज बरवाण, योगेंद्र नेगी, रमेश कुमाईं, हरि पुंडीर, संदीप भट्ट, आलोक बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed