फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tehri District 29 school buildings will be rebuilt

टिहरी जिले में 29 स्कूल भवनों का होगा पुनर्निर्माण

Sat, 30 Jul 2016 10:49 PM IST
नरेंद्रनगर/ नई टिहरी।
नरेंद्रनगर/ नई टिहरी। Updated Sat, 30 Jul 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
जल्द ही जिले के 29 स्कूलों का पुनर्निर्माण होगा। वर्षों से जीर्णशीर्ण 29 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों के पुनर्निर्माण के लिए सर्व शिक्षा अभियान से तीन करोड़ 91 लाख 10 हजार की स्वीकृति मिली है। विभाग इस राशि से भवनों को पुनर्निर्माण करने में जुट गया है।
विज्ञापन


आपदा के कारण कई वर्षों से जिले में 90 प्राथमिक और 12 उच्च प्राथमिक स्कूल क्षतिग्रस्त थे। बारिश के दिनों में बच्चों की छुट्टी करने या उन्हें अन्यत्र शिफ्ट करने के सिवाय शिक्षकों के पास कोई विकल्प नहीं रहता है। ऐसे में पठन-पाठन प्रभावित होता रहा है। अब सर्व शिक्षा अभियान से विभाग से कुछ राहत मिल गई है। एसएसए से 25 प्राथमिक स्कूलों के निर्माण को तीन करोड़ 21 लाख 50 हजार एवं पांच उच्च प्राथमिक स्कूलों के लिए  69 लाख 60 हजार रुपये स्वीकृत हुए हैं। जबकि चार प्राथमिक स्कूलों की मरम्मत के लिए 16 लाख की भी स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन


अब विभाग ने स्कूलों के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत को लेकर विद्यालय प्रबंधन समिति को पत्र जारी कर पुनर्निर्माण एवं मरम्मत संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने को कहा है। स्कूलों का समय पर पुनर्निर्माण होने से प्राथमिक के करीब साढ़े आठ सौ और जूनियर स्कूलों के डेढ़ सौ छात्रों को लाभ मिलेगा। प्रतापनगर में 11, भिलंगना में आठ, जौनपुर में चार, देवप्रयाग, चंबा और कीर्तिनगर में दो-दो तथा थौलधार में  एक स्कूलों के भवन निर्माण की  स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट-
29 स्कूलों पुनर्निर्माण और चार के मरम्मत के लिए स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही स्कूलों के निर्माण एवं मरम्मत की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इससे छात्र- छात्राओं को सुविधा हो सकेगी। -डा. अशोक कुमार गुसाईं, डीईओ बेसिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed