फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tehri Dam affected took out outrage rally

टिहरी बांध प्रभावितों ने निकाली आक्रोश रैली

Thu, 25 Nov 2021 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Tehri Dam affected took out outrage rally
नई टिहरी के कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते प्रतापनगर के बांध प्रभावित। - फोटो : NEW TEHRI
टिहरी बांध प्रभावित रौलाकोट, भल्डियाना और गडोली के ग्रामीणों ने भूखंड आवंटन करने, पात्रता निर्धारण 2021 के आधार पर करने, टीएचडीसी में प्रभावितों को स्थायी रोजगार देने समेत कई मांगों लेकर जिला मुख्यालय में आक्रोश रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट पहुंचकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि 10 नवंबर से प्रभावित अपनी मांगों को लेकर आंदोलित है, लेकिन सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने सीएम को ज्ञापन भेजकर जल्द समस्या का हल न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बांध प्रभावित 10 नवंबर से पुनर्वास की मांग को लेकर गणेश चौक बौराड़ी में धरने पर बैठे है। बृहस्पतिवार को प्रभावितों ने नगर क्षेत्र से होते हुए कलक्ट्रेट तक आक्रोश रैली निकाली। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए अपना इतिहास और भूगोल को मिटाने वाले प्रभावितों की समस्याएं सरकार और टीएचडीसी हल करने को तैयार नहीं है, जबकि टिहरी बांध से सरकार और टीएचडीसी को करोड़ों का राजस्व मिल रहा है। उन्होंने जल्द भूखंड आवंटन करने, पात्रता निर्धारण 2021 के आधार पर करने, बांध प्रभावितों को बिजली, पानी निशुल्क और टीएचडीसी में स्थायी रोजगार देने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर पुनर्वास संघर्ष समिति के संरक्षक सागर भंडारी, अध्यक्ष दीपक थपलियाल, प्रतापनगर ब्लॉक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला, पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली, कांग्रेस के प्रदेश मीडिया समन्वयक आकाश कृषाली, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, सभासद विश्वजीत नेगी, नत्थी लाल, दौलत रावत, सुनील कुमार, हरीश राज, उम्मेद रावत, फैजल अहमद, हीरालाल, धनपाल डंगवाल, विजेंद्र लाल, राजेंद्र कुमार, बलमा देवी, सोनी देवी, उर्मिला देवी, मीना देवी, नारायणी देवी, शांता देवी, गोला देवी, ललिता देवी, सुशीला देवी, फ्योंली देवी, सीता देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed