फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tehri Dam affected 59 families will get plots after 10 years

टिहरी बांध प्रभावित 59 परिवारों को 10 साल बाद मिलेंगे भूखंड

Sun, 18 Jul 2021 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Tehri Dam affected 59 families will get plots after 10 years
टिहरी बांध प्रभावित 59 पात्र परिवारों को 10 साल बाद आवासीय और कृषि भूखंड आवंटन की उम्मीद जग गई है। वर्ष 2011 में चिह्नित पात्र परिवारों को लॉटरी के माध्यम से भूखंड दिए जाने थे, लेकिन भूखंड आवंटन में गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए तत्कालीन सरकार ने लॉटरी प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। जिसके चलते प्रभावित परिवारों को भूखंड आवंटन नहीं हो पाए थे। अब उम्मीद है कि छह अगस्त को पुनर्वास निदेशालय प्रभावितों को भूखंड आवंटित करेगा।
विज्ञापन

टिहरी झील के आरएल (रिवर लेबल) 835 मीटर के दायरे में रहने वाले परिवारों को पुनर्वास निदेशालय ने 2011 में आवासीय और कृषि भूखंड आवंटित किए थे, लेकिन कुछ परिवारों को भूखंड आवंटित नहीं हो पाए थे। इस दौरान सरकार के निर्देश पर पुनर्वास निदेशालय ने लॉटरी पर रोक लगा दी थी। प्रभावित परिवार लंबे समय से भूखंड आवंटन की मांग कर रहे थे। बावजूद अब आखिरकार पुनर्वास निदेशालय ने छूटे हुए प्रभावितों को भूखंड आवंटन का निर्णय लिया है, जिसमें बंद्राकोटी के छह, चोपड़ा, तल्ला उप्पू के पांच-पांच, विरयाणी/छाम के तीन, तिवाड़गांव, मोटणा, चिन्यालीसौड़, छाम, डिबनू के एक-एक परिवार को कृषि और आवासीय भूखंड आवंटित किए जाएंगे, जबकि असेना के 14, देवल के पांच, सुनारगांव के तीन, सरोठ, मोटणा, तिवाड़गांव, पंजाऊ, हिटारा, थापला, रतवाड़ी, विरयाणी/छाम में एक-एक परिवार को आवासीय भूखंड दिए जाएंगे। मोटणा, विरयाणी/छाम में दो-दो, बड़कोट के एक परिवार को केवल कृषि भूखंड लॉटरी के माध्यम से वितरित किए जाएंगे। प्रभावितों को हरिद्वार के पथरी, रोशनाबाद आदि स्थानों में भूखंड दिए जाएंगे। अवस्थापना खंड पुनर्वास के ईई आरके लांबा का कहना है कि छह अगस्त को नई टिहरी स्थित बहुउद्देशीय हॉल में लॉटरी से भूखंड आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed