फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tehri: Advika Tops High School, Aditi Tops Intermediate

टिहरी : हाईस्कूल में आदविका और इंटर में अदिति रहे टॉपर

Thu, 30 Apr 2026 07:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 30 Apr 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
Tehri: Advika Tops High School, Aditi Tops Intermediate
रिजल्ट घोषित होते ही खिले विद्यार्थियों के चेहरे, मिठाई बांटकर किया खुशी का इजहार
विज्ञापन

नई टिहरी। 12वीं में कार्मल स्कूल चंबा की छात्रा अदिति नेगी ने 97 प्रतिशत और 10वीं में ऑल सेंट्स कान्वेंट स्कूल नई टिहरी की छात्रा आदविका सेमवाल ने 96.8 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में टॉप किया।
माउंट कार्मल स्कूल चंबा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य फादर बिनु, मैनेजर फादर जो फिलिप ने बताया कि 10वीं में सभी 94 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। 11 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। सक्षम जोशी ने 96.2 अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। 12वीं में सभी 60 छात्र उत्तीर्ण हुए। 14 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।
विज्ञापन

अदिति नेगी ने 97 प्रतिशत, कॉमर्स विषय में अनुष्का आर्य ने 92.5 प्रतिशत अंकों के साथ सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। शिक्षक प्रदीप कोठियाल, राकेश, सिस्टर निविया, मंजू नेगी ने होनहारों को बधाई दी है। ऑल सेंट्स कान्वेंट स्कूल नई टिहरी के फादर टीजे जोश, प्रधानाचार्य सिस्टर डिपांडो, परीक्षा प्रभारी संगीता चौहान, शिक्षक विक्रम कठैत ने बताया कि कक्षा 10 में सभी 66 और 12 वीं में सभी 41 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। 10 वीं में आदविका सेमवाल ने 96.8, आदित्य पंवार ने 96.2, रूद्रांश नेगी ने 95.6, तन्वी उनियाल ने 94.2 और आराध्य नेगी ने 94 प्रतिशत अंक हासिल किए। 12 वीं में अश्विन भट्ट और तनिष्क चौरसिया ने संयुक्त रूप से 93.25, इशांत नेगी ने 92.75, हर्षित डोभाल ने 92.25, बायो ग्रुप में ऋषिका पडियार ने 92, कॉमर्स में हार्दियन डंग 92.5 प्रतिशत अंक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

माउंट कार्मल क्रिश्चियन एकेडमी नरेंद्रनगर के प्रधानाचार्य सुनील सिंह ने बताया कि परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहे। कक्षा 12 में अनुकृति ने 87.25, सुजल ने 83.25 और अतुलिका कृष्णा भंडारी ने 82.25 प्रतिशत जबकि 10 वीं में तुषार सेमल्टी ने 90.4 प्रतिशत, आयुष बिष्ट ने 86, अक्षत शर्मा, सृष्टि रावत ने 85.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कान्वेंट स्कूल घनसाली के प्रबंधक फादर जैक्सन और प्रधानाचार्य सिस्टर शुभा ने बताया कि हाईस्कूल के परिणाम संतोषजनक रहे। 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ महादेव बिष्ट ने स्कूल टॉप किया है। इसके अलावा शौर्य बिष्ट ने 91.6 और आलोक ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed