फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Team of youth came to clean water sources and tanks

जलस्रोतों और टैंकों की सफाई के लिए आई युवाओं की टीम

Tue, 08 Jun 2021 08:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 08:48 PM IST
विज्ञापन
Team of youth came to clean water sources and tanks
जल जनित बीमारियों को खत्म करने और पेयजल टैंकों की साफ-सफाई, जल स्रोतों के संवर्द्धन के लिए इन दिनों जौनपुर ब्लॉक के बंगलों की कांडी, धोबीघाट, अखडिल धार, कैप्टी गांवों में वीरेंद्र वर्मा और उनकी टीम दिनरात काम में लगी है। टीम ने 10 ग्राम पंचायतों के 35 छोटे-बड़े टैंक और जल स्रोतों की साफ-सफाई की है। अभियान में मनीष, गौतम, धीरज पंवार, मुकेश रावत, ऋषभ पंवार, रमन पंवार, रोहित रांगड़, मिलन रावत, जितेंद्र सजवाण, पंकज पंवार, रितेश पंवार, विजय शामिल हैं। धनोल्टी एसडीएम संदीप तिवारी से उन्होंने इस कार्य की अनुमति भी ली है। जल संस्थान के ईई सतीश चंद्र नौटियाल ने बताया कि उन्होंने उक्त टीम को सोडियम हाइपोक्लोराइट उपलब्ध करवाया गया है। जिन टैंकों की साफ-सफाई वह लोग कर रहे हैं एकल पेयजल योजनाएं हैं। वहीं नरेंद्रनगर ब्लॉक ग्राम पंचायत भुटली के प्रधान आशीष रणाकोटी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने नैल गांव के प्राकृतिक जलस्रोत, टैंक की साफ-सफाई की। इस मौके पर सौरभ गैरोला, प्रमोद प्रसाद, देवेंद्र रणाकोटी, अमित गैरोला, नरेश चंद्र, हरीश रयाल, अनूप रणाकोटी, रविंद्र रयाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed