फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Team leaves for Dhoomdhar Kandi-Balipass trek

धूमधार कांडी-बालीपास ट्रेक के लिए दल रवाना

Fri, 30 Sep 2022 11:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:12 PM IST
सार

हिमालयन ट्रेकर्स एंड माउंटेनियर्स (हितम) का सात सदस्यीय दल धूमधार कांडी-बालीपास ट्रेक के लिए रवाना हुआ।हितम का यह ग्रुप पश्चिम से पूरब की ओर ट्रेकिंग करेगा।

विज्ञापन
Team leaves for Dhoomdhar Kandi-Balipass trek

विस्तार

हिमालयन ट्रेकर्स एंड माउंटेनियर्स (हितम) का सात सदस्यीय दल धूमधार कांडी-बालीपास ट्रेक के लिए रवाना हुआ। दल छाया पथ का पारिस्थितिकी और पर्यावरणीय अध्ययन भी करेगा। दल रूट में शामिल स्थानों के भ्रमण के बाद लौटेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह बौराड़ी में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. कुलभूषण त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर और ग्रुप लीडर को राष्ट्रीय ध्वज सौंपकर दल को रवाना किया। हितम का यह ग्रुप पश्चिम से पूरब की ओर ट्रेकिंग करेगा। गंगोत्री घाटी में झाला से शुरू होकर यह ट्रेक यमुनोत्री घाटी में तक फैला हुआ है। हितम ट्रेकिंग दल में ग्रुप लीडर शिव सिंह नेगी, अनुराग पंत, प्रमोद काला, रवि कादयान, राजेंद्र सिंह रावत, अंशुल डोभाल और सूरत सिंह राणा शामिल हैं। ट्रेकिंग के लिए दल को जो रूट दिया गया है, उसमें झाला से क्यारकोटी, क्यारकोटी से गुंटू नाला बुग्याल, बुग्याल से धूमधाम पास, इसके बाद काला नाग धार, रुइंसाल ताल, बाईपास होते हुए दामिनी और यमुनोत्री तक शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed