फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Teach women how to make LED bulbs

महिलाओं को एलईडी बल्ब बनाने के गुर सिखाए

Thu, 21 Oct 2021 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
Teach women how to make LED bulbs
टिहरी के मणगांव में आरसेटी ने महिलाओं को दिया प्रशिक्षण। - फोटो : NEW TEHRI
भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशक्षिण संस्थान (आरसेटी) की पहल पर नरेंद्रनगर ब्लॉक के प्रगतिशील क्लस्टर स्वायत्त सहकारिता न्याय पंचायत मणगांव से जुड़ी महिलाओं को एलईडी बल्ब बनाने का उद्यमिता प्रशिक्षण दिया गया। 13 दिवसीय प्रशिक्षण में विशेषज्ञों ने महिलाओं को एलईडी बल्ब बनाने के बाद उनकी पैकेजिंग, मार्केटिंग के गुर सिखाते हुए कम लागत में बेहतर लाभ कमाने की जानकारी दी।
विज्ञापन

मणगांव में उद्यमिता प्रशिक्षण के समापन पर आरसेटी के निदेशक बीएस चौहान और एबीडीओ जयपाल रयाल ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र बांटे। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार की योजनाओं को बढ़ावा देकर आम आदमी की आमदनी बढ़ाने के लिए सरकार प्रयासरत है। प्रशिक्षण में स्वायत्त सहकारिता से जुड़े बैरोला, सैण, किराडा, कंडारी गांव, पलोगी, सौंटियालगांव, थन्यूल, मणगांव की 24 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष धन सिंह सजवाण, एनआरएलएम के ब्लॉक मैनेजर नवीन पांडेय, क्लस्टर अध्यक्ष अलका उनियाल, लकी उनियाल, प्रधान सुधा रणाकोटी, मीनाक्षी उनियाल, किरन बिजल्वाण, प्रशिक्षक संजीव नेगी, क्षेत्रीय समन्वयक शुभा रणाकोटी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed