फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Task force team found eight minors doing child labor

टॉस्क फोर्स टीम को बाल श्रम करते मिले आठ नाबालिग

Mon, 02 Mar 2020 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Task force team found eight minors doing child labor
नाबालिग बच्चों से बाल श्रम करवाने लोगों के खिलाफ जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित टॉस्क फोर्स समिति के कार्रवाई शुरू कर दी है। टीम ने चंबा-धरासू हाईवे के कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान आठ नाबालिग बाल श्रम करते हुए टीम को मिले। बाल श्रम करवाने वाले प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर बच्चों को परिजनों को सौंपे गए।
विज्ञापन

सोमवार को टॉस्क फोर्स समिति के सदस्य जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया, असिस्टेंट लेबर कमिशनर कृष्ण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने चंबा बाजार, चंबा-धरासू हाईवे पर रत्नौगाड़ तक होटलों, ढाबों, अंग्रेजी शराब की दुकान, परचून, कपड़ों की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से आठ बाल श्रमिक को छुड़ा कर परिजनों को सौंपे। साथ ही संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए हैं। बताया कि इन दुकानों में 13 से 17 साल के बच्चों से कार्य करवाया जा रहा था। टीम में बाल कल्याण समिति के सदस्य सुशील बहुगुणा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी अश्विनी कुमार, नायब तहसीलदार माधवानंद उनियाल, कुशला नंद मैठाणी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed