फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Take strict steps to prevent vehicle accidents

वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उठाएं सख्त कदम

Mon, 24 Jan 2022 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
Take strict steps to prevent vehicle accidents
जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेकर वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने एनएच लोनिवि श्रीनगर ईई के बैठक से अनुपस्थित रहने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तहसील स्तर पर समिति का गठन करने के सुझाव दिए।
विज्ञापन

सोमवार को विकास भवन में आयोजित बैठक में डीएम ने एनएच 707 त्यूणी-मलेथा पर रोड सेफ्टी ऑडिट करवाने, ग्रामीण सड़कों पर ओवर लॉडिंग वाहनों पर पटवारी के माध्यम से निगरानी रखने, नगर निकाय, लोनिवि को अपने-अपने क्षेत्र के पालाग्रस्त स्थानों पर नियमित चूने का छिड़काव करने, सड़कों पर झाड़ी कटान, चंबा बाजार, टिहरी, नरेंद्रनगर बाजार, कोटेश्वर आदि स्थानों पर मार्किंग से बाहर आड़े, तिरछे लगाए जाने वाले वाहनों का चालान करने, नगरपालिका क्षेत्र, राष्ट्रीय राजमार्गों पर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस देने, चैंबर बनाने, एनएच, ग्रामीण मार्गों पर दुर्घटनाओं को रोकने को संकेतांक लगाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी चक्रपाणी मिश्रा, सीएमओ डा. संजय जैन, सीओ रमन सिंह, ईई लोनिवि नरेंद्रनगर मो. आरिफ खान, बौराड़ी दिनेश मोहन गुप्ता, थत्यूड़ नीरज कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed