{"_id":"5857ef094f1c1b774fe3921f","slug":"take-ownership-of-the-demand-the-chief-minister-directed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालिकाना हक दिलाने की मांग, सीएम ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालिकाना हक दिलाने की मांग, सीएम ने दिए निर्देश
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी।
Updated Mon, 19 Dec 2016 08:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व विभाग व जिबाला ग्राम पंचायत की भूमि पर बसे प्रतापनगर बाजार के लोगों को मालिकाना हक देने की विधायक विक्रम नेगी की मांग पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राजस्व सचिव को आवासीय व व्यावसायिक भवनों को नियमित करने के निर्देश दिए हैं।
जिस पर स्थानीय व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त किया व सीएम का आभार जताया । गौरतलब है कि पिछड़ा वर्ग आयोग के नवमनोनीत सदस्य देवी सिंह पंवार के नेतृत्व में लंबगांव व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल विधायक विक्रम नेगी को मिला और उनसे लंबगांव में करीब सात दशक से भी अधिक समय से बने आवासीय भवनों व व्यावसायिक भवनों को मालिकाना हक देने की मांग की।
विधायक ने उन्हें समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। बताया गया कि विधायक नेगी ने उक्त मामला मुख्यमंत्री के समक्ष रखा व भवन स्वामियों को मालिकाना हक दिलाने की मांग की। विधायक नेगी का कहना है कि जल्द ही लम्बगांव के भवन व व्यवसायिक प्रतिष्ठान संचालकों को मालिकाना हक दिलाया जाएगा।