{"_id":"61ae45e1498d1231ef3b96c5","slug":"swavalamban-scheme-remained-a-joke-in-the-district-new-tehri-news-drn3980505104","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में मजाक बनकर रह गई स्वावलंबन योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में मजाक बनकर रह गई स्वावलंबन योजना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार की ओर से महिला मंगल दल और युवक मंगल दल के उत्थान के लिए शुरू की गई स्वावलंबन योजना टिहरी जिले में मजाक बनकर रह गई। जिले के 2070 युवक मंगल दल और महिला मंगल दलों के लिए खेल सामग्री, शादी-विवाह आयोजन के लिए शामियाना, बर्तन और फर्नीचर क्रय के लिए सरकार की ओर से दो करोड़ 95 लाख की धनराशि जारी की गई है, लेकिन सामग्री खरीदने के लिए महज 462 दलों का प्रस्ताव ही जिला युवा कल्याण विभाग को मिल पाया है। युवक मंगल दल और महिला मंगल दलों का प्रस्ताव तैयार करने में जौनपुर ब्लॉक सबसे अव्वल और देवप्रयाग सबसे फिसड्डी है।
महिला मंगल दल और युवक मंगल दल के उत्थान के लिए स्वावलंबन योजना के तहत प्रदेश सरकार की ओर से टिहरी जिले के 2070 युवक और महिला मंगल दल को दो करोड़ 95 लाख 34 हजार 760 रुपये की धनराशि जारी की गई है। प्रत्येक महिला मंगल दल और युवक मंगल दल की बैठक कर विकास खंड चयन समिति को प्रस्ताव बनाकर जिला युवा कल्याण विभाग को प्रस्ताव भेजना था, लेकिन जिले के नौ विकास खंडों से युवा कल्याण विभाग को सिर्फ 462 महिला मंगल दल और युवक मंगल दल का प्रस्ताव ही मिल पाया है। जाखणीधार ब्लॉक के 20, कीर्तिनगर से 140, जौनपुर से 143, प्रतापनगर से पांच, भिलंगना से 20, नरेंद्रनगर से 27, चंबा से 20 और थौलधार ब्लॉक से 86 प्रस्ताव मिले हैं।
विकास खंड की चयन समितियों के माध्यम से 462 महिला मंगल दल और युवक मंगल दलों का प्रस्ताव मिल चुका है। जिनके प्रस्ताव मिले हैं, उनके बैंक खाते में धनराशि जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी बीडीओ को पत्र जारी कर 10 दिसंबर तक प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
-डा. मुकेश चंद्र डिमरी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, टिहरी