{"_id":"69f245f70cd78e02c704b7da","slug":"swati-topped-the-quiz-sejal-the-debate-and-payal-the-singing-competition-tehri-news-c-5-1-drn1020-959163-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: क्विज में स्वाति, वाद-विवाद में सेजल और गायन में पायल रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: क्विज में स्वाति, वाद-विवाद में सेजल और गायन में पायल रहीं अव्वल
Wed, 29 Apr 2026 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में वाणिज्य संकाय की ओर क्विज, वाद विवाद और गायन प्रतियोगिता संपन्न करवाई गई। क्विज में स्वाति, वाद विवाद में सेजल तथा गायन में पायल अव्वल रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए विभाग के प्रभारी डॉ़ विजय सिंह नेगी ने छात्र-छात्राओं से पढ़ाई के साथ खेलकूद और अन्य गतिविधियों में प्रतिभाग करने को कहा। क्विज में महक, पूजा शाह, वाद-विवाद में रेशम, मुस्कान ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर डॉ़ रजनी गुसाईं, डॉ़ पीसी पैन्यूली, डॉ़ मनीक्षी टम्टा, डॉ़ विजय सिंह नेगी, डॉ़ मैत्रीय थपलियाल, डॉ़ भारती जायसवाल, डॉ़ ममता रावत, डॉ़ सतेंद्र ढौंडियाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन