फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Swami Vivekananda birth anniversary

विवेकानंद की जयंती पर होगी राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता

Sat, 09 Jan 2021 10:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Swami Vivekananda birth anniversary
12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई जाएगी। विवेकानंद की जयंती पर स्वामी विवेकानंद के विचारों की उत्तराखंड के परिप्रेक्ष्य में प्रासंगिकता विषय पर राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता होगी, जिसमें न्यूनतम 3000 शब्दों से लेकर अधिकतम 5000 शब्दों की सीमा रहेगी। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को एक लाख रुपये, द्वितीय को 75 हजार और तृतीय को 50 हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप राज्य सरकार की ओर से दिए जाएंगे।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ की प्राचार्य प्रो. कल्पना पंत ने बताया कि प्रतियोगिता सुबह 11 से अपराह्न दो बजे तक कराई जाएगी। इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्रों में से सर्वश्रेष्ठ 3 प्रतिभागियों की उत्तर पुस्तिकाओं को क्षेत्रीय कार्यालय उच्च शिक्षा निदेशक को भेजा जाएगा। वहां प्रत्येक महाविद्यालय से प्राप्त छात्रों के निबंध में से राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले को एक लाख रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे। साथ ही द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले को भी नकद धनराशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। वहीं डिग्री कॉलेज गैरसैंण प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता में केवल संस्थागत छात्र-छात्राएं ही प्रतिभाग कर सकेंगे। उन्हें वर्तमान सेमेस्टर की फीस की रसीद साथ में लानी होगी।
विज्ञापन

वहीं बड़कोट महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एके तिवारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सभी संस्थागत छात्र-छात्राएं हिस्सा ले सकते हैं। विजेताओं को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीस छात्र-छात्राओं ने कराया पंजीकरण
नारायणबगड़। महाविद्यालय नारायणबगड़ में राष्ट्रीय युवा दिवस पर होने वाली राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू हो गई हैं। निबंध प्रतियोगिता के संयोजक डॉक्टर जितेंद्र नौटियाल ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता के लिए अभी तक बीस छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। उन्होंने कहा कि निबंध प्रतियोगिता में भाग लेने वाले और इच्छुक छात्र-छात्राएं अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed