फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Surkanda philosophy and Lake will travel easy

सुरकंडा के दर्शन व झील का सफर होगा आसान

Wed, 13 Apr 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी Updated Wed, 13 Apr 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन

कद्दूखाला-सुरकंडा और बौराड़ी-खांडखाला स्पीड रोपवे को केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की स्वीकृति मिलने से रोपवे निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। अब उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही दोनों रोपवे का निर्माण शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


रोपवे का निर्माण होने से देशी-विदेशी पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को सुरकंडा मंदिर पहुंचने और टिहरी बांध की झील का सफर आसानी से तय कर सकेंगे। करीब 31 करोड़ की लागत से बनने वाले रोपवे के निर्माण के लिए स्वीकृति पूर्व में ही दी जा चुकी थी, लेकिन पर्यावरण एनओसी के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहे थे। लंबे समय से कद्दूखाल से सुरकंडा देवी और कोटीकालोनी के खांडखाला से बौराड़ी तक रोपवे बनाने की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन


पर्यटन विभाग ने एक साल पहले रोपवे का दो दौर का सर्वे करवाकर कद्दूखाल-सुरकंडा के आधा किमी लंबाई वाले रोपवे के लिए आठ करोड़ और खांडखाला-बौराड़ी एक किमी रोपवे के लिए 23 करोड़ की सैद्धांतिक स्वीकृति देकर पर्यावरणीय अनुमति के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था। केंद्र सरकार ने दोनों रोपवे की पर्यावरणीय स्वीकृति दे दी है। ऐसे में अब पर्यटन विभाग भूमि हस्तांतरण एवं डीपीआर तैयार करवाकर निविदा आमंत्रण की तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कद्दूखाला-सुरकंडा और बौराड़ी-खांडखाला रोपवे को पर्यावरणीय अनुमति मिल चुकी है। सुरकंडा रोपवे पर आ रही वन भूमि के पैसा वन विभाग में जमा करने की कार्रवाई चल रही है। जल्द ही दोनों रोपवे की डीपीआर तैयार हो जाएगी, जिसके बाद निर्माण शुरू होगा।
-सोबत सिंह राणा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed