फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Support from house to house for construction of Shri Ram temple

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए घर-घर से लिया जाए सहयोग

Sun, 03 Jan 2021 10:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Support from house to house for construction of Shri Ram temple
श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण को लेकर आयोजित संघ की बैठक में मकर संक्रांति 15 जनवरी से मंदिर को चलने वाले निधि समर्पण अभियान की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर जाखणीधार में आयोजित में जिला कार्यवाह संजीव भट्ट ने कहा कि सभी मंडल से लेकर ग्राम स्तर तक जल्द निधि समर्पण कमेटियां गठित की जाए। विभाग कार्यवाह राकेश बडोनी ने बताया के जिले में 15 से 30 जनवरी तक अभियान चलाया जाएगा। 15 से 17 जनवरी को नगरीय क्षेत्र और कस्बाई बाजारों में सभी स्वयं सेवक अभियान चलाएंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकारिणी का गठन करते हुए मेहरबान सिंह रावत, बलवंत रावत उपाध्यक्ष, विजय हटवाल अभियान प्रमुख, अनंतराम, रविंद्र नेगी जमाकर्ता, संजय भट्ट संग्रहकर्ता, प्रदीप रावत को हिसाब किताब कर्ता बनाया गया। इस मौके पर उदय रावत, सुनीता देवी, बेबी असवाल, सीताराम भट्ट, हरीश भट्ट, हर्षमणी सेमवाल, विनोद चमोली, त्रिलोक बिष्ट, गणेश नेगी, जय सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

नरेंद्रनगर में भी विश्व हिंदू परिषद के सह प्रांत प्रचारक प्रमुख संजय पालिका सभागार में कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए कहा कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर निर्माण रामराज्य की स्थापना की ओर पहला कदम है। इस मौके पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत, जिला कार्यवाह राकेश टोडरिया, रोशन रतूड़ी, राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, राजेंद्र भंडारी, भास्कर गैरोला, राजवीर पुंडीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम मंदिर धन संग्रह समितियों का गठन
श्रीनगर। बुघाणी गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आह्वान पर 25 राम मंदिर धन संग्रह समितियों का गठन किया गया। आरएसएस के सदस्य ठाकुर सिंह रावत की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। समिति के जिला उपाध्यक्ष लखपत भंडारी ने कहा कि राम मंदिर के लिए प्रत्येक घर से श्रद्धानुसार धनराशि ट्रस्ट को दी जानी है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश मंद्रवाल, मंडल महामंत्री अनिल भंडारी, विधायक प्रतिनिधि नितिन घिल्डियाल, मीडिया प्रमुख सौरभ भारती, प्रमोद उनियाल, मनीषा बहुगुणा, संजय बिष्ट, उत्तम चौहान और नवीन बहुगुणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed