{"_id":"3ead752b037026b2a0a2db84c6c1ac9a","slug":"sunil-pal-jokes-make-people-laugh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ाके ठंड में सुनील पाल के चुटकुलों ने जमाया रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ाके ठंड में सुनील पाल के चुटकुलों ने जमाया रंग
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Sun, 14 Feb 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी वसंतोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हिंदी के मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल के चुटकुलों ने खूब गुदगुदाया, जबकि गायिका मीना राणा, बीना बोरा और मंगलेश डंगवाल के गीतों पर भी दर्शक देर रात तक थिरकते रहे।
विज्ञापन
इस मौके पर हिंदी कलाकार रिनी चंद्रा की गढ़वाली एलबम मेरु मायादार का भी विमोचन किया गया।
झमाझम बारिश और कड़ाके की ठंड में मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल के चुटकुलों ने खूब रंग जमाया।
उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, योग गुरु बाबा रामदेव, फिल्म अभिनेता अमिताभ बचन, शाहरुख खान, सलमान खान सहित कई मशहूर फिल्मी कलाकारों और नेताओं की आवाज निकाल कर कई शानदार चुटकुले पेश किए।
विज्ञापन
इसके बाद हिंदी कलाकार रीना चंद्रा ने गढ़वाली गीत मुल-मुल कैक हैंसणी छै तू सहित कई हिंदी गानों की प्रस्तुतियां दी। लोक गायक मंगलेश डंगवाल ने सिल्की बांध, हे सरबा, मेरु सरबा, मैगा महादेव के जागर, गायिक मीना राणा ने हम उत्तराखंडी छौं, ओ सहिबा, चंदना म्यारा पहाड़, ह्यूंद का दिना, गायिक बीना बोरा ने यनु लगो झूमेलो, हय काकड़ी सिल मां, मेरी सुवा, उजाली मुखड़ी आदि की प्रस्तुतियां दी। पर्यटन मंत्री दिनेश धनै एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने कलाकारों को शॉल भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्याम सिंह पंवार, प्रमुख आनंदी नेगी, मुरारीलाल खंडवाल, उदय रावत, आनंद रावत, गोविंद रावत, परमवीर पंवार, मुकेश रतूड़ी, रागिनी भट्ट, जमुना नौटियाल, शांति शाह आदि मौजूद थे। संचालन रघुभाई जड़धारी एवं देवेंद्र दुमोगा ने किया।