{"_id":"56ec36ff4f1c1bd45b8b45e7","slug":"suman-sridev-university-exams-on-may-nine-potential","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीदेव सुमन विवि की परीक्षाएं नौ मई से संभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीदेव सुमन विवि की परीक्षाएं नौ मई से संभावित
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Fri, 18 Mar 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की बादशाहीथौल में आयोजित बैठक में विवि की परीक्षाएं नौ मई से नौ जून तक करवाए जाने पर विचार किया गया। विवि की अगली बैठक में इस संबंध में अंतिम फैसला कर परीक्षा तिथि घोषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
इस बीच, स्नातक, स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की परीक्षा के लिए ऑनलाइन फार्म 25 मार्च और द्वितीय, तृतीय वर्ष के फार्म 26 मार्च से 11 अप्रैल तक भरे जाएंगे।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. यूएस रावत की अध्यक्षता में हुई विवि से संबद्ध संस्थाओं के अध्यक्ष, निदेशकों की बैठक में तय किया गया कि बीए, बीकॉम, एमए और एमकॉम प्रथम वर्ष की व्यक्तिगत परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म का पंजीकरण 25 मार्च तक किया जाएगा।
विज्ञापन
28 मार्च तक शुल्क जमा किया जाएगा। 31 मार्च तक परीक्षा फार्म केंद्र पर जमा होंगे। बीए, बीकॉम, एमए, एमकॉम द्वितीय, तृतीय वर्ष के व्यक्तिगत और बीए, बीएससी, बीकॉम के सभी संस्थागत परीक्षाओं के परीक्षा फार्म 26 मार्च से 11 अप्रैल तक ऑनलाइन फार्म भरे जाएंगे।
विज्ञापन
परीक्षा शुल्क 26 मार्च से 13 अप्रैल तक जमा होगा। 18 अप्रैल तक परीक्षा केंद्र में फार्म जमा होंगे। मुख्य संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षा करवाने के लिए 9 मई से 9 जून तक का समय प्रस्तावित किया गया। साथ ही सेमेस्टर की परीक्षाएं 10 जून से शुरू करने पर विचार किया गया।
बैठक में विवि के कुलसचिव डॉ. एसएस रावत, वित्त अधिकारी स्मृति खंडूरी, उप कुलसचिव दिनेश चंद्र, सहायक कुलसचिव परीक्षा त्रेपन सिंह पुंडीर, सहायक कुलसचिव वित्त विमल कुमार मिश्र, परीक्षा प्रभारी गोपनीय एमएमएस राणा और प्रभारी आरएस रावत आदि थे।