फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Sujal and Sonika won in 600 meters race

600 मीटर की दौड़ में सूजल और सोनिका जीती

Mon, 21 Nov 2022 09:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 09:11 PM IST
विज्ञापन
Sujal and Sonika won in 600 meters race
युवा कल्याण विभाग की ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता यहां बादशाहीथौल के बंगाचली खेल मैदान में शुरू हुई। पहले दिन अंडर-14 आयु वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सूजल व सोनिका जीती।
विज्ञापन

सोमवार को बंगाचली के खेल मैदान में टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने खेल महाकुंभ का उद्घाटन किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सुरेश गुसाईं ने बताया कि पहले दिन अंडर-14 बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में पांगरखाल के सूजल प्रथम, देवरी के गौरव द्वितीय और पांगरखाल के ऋषभ तृतीय रहे। बालिका वर्ग में पलास की सोनिका प्रथम, पांगरखाल की अंशिका द्वितीय और दिखोलगांव की इशिता तृतीय रही। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष सुमना रमोला, ब्लाक प्रमुख शिवानी बिष्ट, रविंद्र सेमवाल, राजपाल मिंया, संदीप रावत, ब्लाक खेल समन्वयक यशपाल रावत, शक्ति जोशी, पंकज बरवाण, राजेंद्र डोभाल, निर्णायक मंडल में भरतराम बडोनी, मनोज नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed