नीति आयोग की पहल पर एआईएम (अटल इनोवेशन मिशन) के तहत न्यू टिहरी इंटरनेशनल स्कूल पैन्यूला (एनटीआईएस) में अटल टिंकरिंग लैब का शुभारंभ हुआ। इस लैब का उद्देश्य छात्रों में इनोवेशन, क्रिएटिविटी और वैज्ञानिक पहलुओं को बढ़ाने के साथ ही गुणवत्तापरक तकनीकी शिक्षा देना है।
शनिवार को अटल टिंकरिंग लैब का डीईओ एसएस बिष्ट और जाखणीधार की ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी ने शुभारंभ किया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा इस लैब में छात्र-छात्राओं के तकनीकी कौशल को निखारा जाएगा। डीईओ बिष्ट ने कहा कि नए-नए प्रयोगों के लिए आधुनिक लैब की बहुत आवश्यकता है। यहां मौजूद उपकरण छात्रों को रिसर्च में मदद करेंगे और छात्रों में क्रिएटिविटी भी बढ़ेगी। स्कूल की प्रबंधक शालिनी जौली और प्रधानाचार्य प्रवीन भट्ट ने कहा कि लैब बनने से आसपास के स्कूलों के छात्रों को भी फायदा मिलेगा। लैब के इंस्ट्रक्टर मो. आवेद ने बताया कि स्कूल में हाईटेक लैब, फर्नीचर, प्रोजेक्टर, हाई डेफिनेशन स्मार्ट स्क्रीन, 3डी प्रिंटर लगाए गए हैं। इस मौके पर चंबा के बीईओ एसएस चौहान, सीआरसी आनंदमणि पैन्यूली, संजय डबराल, देवाशीष, कमल, गौतम, जीवन, शुभम, यजुवेंद्र, वीरेंद्र, प्रीति, ज्योत्सना और रचना आदि मौजूद थे।