{"_id":"5d728dcb8ebc3e01542f6a0c","slug":"students-took-out-water-power-campaign-rally-new-tehri-news-drn3188100133","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने निकाली जल शक्ति अभियान रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने निकाली जल शक्ति अभियान रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देश पर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट संस्थान के छात्रों ने शहर में जल शक्ति अभियान को लेकर जनजागरूकता रैली निकाली गई। उन्होंने विभिन्न मोहल्लों में जाकर जल की बर्बादी रोकने और प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की।
शुक्रवार को एचएम असिस्टेंट प्रोफेसर प्रदीप नेगी के नेतृत्व में आयोजित जल संवर्धन रैली को संस्थान के निदेशक डॉ. यशपाल नेगी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्रों ने कहा कि वर्तमान में सबसे बड़ी चुनौती जल संचय की है। प्राकृतिक जल स्रोत सूख रहे हैं और बरसात के पानी का संचय भी सही तरीके से नहीं हो रहा है। ऐसे में सभी की जिम्मेदारी है कि जल संचय के लिए प्रभावी रूप से कार्य करें। जे. ब्लॉक से शुरू होकर साईं चौक तक रैली निकाली गई। उसके बाद मोलधार, गीता भवन, सी. ब्लॉक, के. ब्लॉक, जे. ब्लॉक और बुडोगी गांव में जाकर लोगों से प्लास्टिक का प्रयोग न करने और छतों पर लगी टंकियों को ओवर-फ्लो से बचाने के लिए फ्लोटिंग वॉल और रेन वाटर हार्वेस्टिंग टैंक लगाने की अपील की। इस मौके पर सतपाल राणा, राहुल, अभिषेक सजवाण, आशीष चौहान, निर्मल सजवाण, मोहित रमोला, सौरभ आदि मौजूद थे। ब्यूरो