{"_id":"6702735574108cef210398b7","slug":"students-spread-their-charm-in-the-cultural-evening-of-kunjapuri-fair-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-109117-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: ‘घुर घुरांदी घुघूती...’ गीत से हुई सांस्कृतिक संध्या का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: ‘घुर घुरांदी घुघूती...’ गीत से हुई सांस्कृतिक संध्या का आगाज
Sun, 06 Oct 2024 04:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 06 Oct 2024 04:54 PM IST
विज्ञापन
नरेद्रनगर(टिहरी)। सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में छात्र-छात्राओं ने कई मनमोहक प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्राथमिक स्कूल के छात्रों के साथ ही पॉलिटेक्निक और राजकीय महाविद्यालय के छात्रों ने कई प्रस्तुति दी।
48वें सिद्धपीठ मेले में प्राथमिक स्कूल ढालवाला के छात्रों ने गढ़वाली गाने ‘घुर घुरांदी घुघूती’ से सांस्कृतिक संध्या की शुरूआत की। उसके बाद राजकीय प्राथमिक स्कूल कुम्हारखेड़ा के छात्रों ने ‘हे छैला गुलाबी छैला’ और प्राथमिक स्कूल सिविल लाइन के बच्चों ने ‘अगने चला पिछने चला नाच छमा छम’ गीत में प्रस्तुति दी।
सरस्वती शिशु मंदिर नरेंद्रनगर के छात्रों ने जय जय बद्री केदार और गुरु रामराय के छात्रों ने बढ़ते नारी अपराध के खिलाफ महिला सशक्तिकरण पर आधारित आंधियों के बीच मुस्कुराए जा नाटक की प्रेरणादायक प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। राजकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ‘ढोल बाजे ढोल’ और पॉलिटेक्निक की छात्राओं ने ‘दैणा हो जा दैणा’ और ‘मेरी राजराजेश्वरी’ पर बेहतरीन प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
आंचल विद्या भारती के बच्चों के राष्ट्र भक्ति पर आधारित गीत ‘मां तुझे सलाम’ की प्रस्तुति दी। सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों ने पुरानी टिहरी पर आधारित ‘टिहरी डूबण लग्यों च बेटा’, गुरु रामराय के छात्रों ने राजस्थानी गाने पर शानदार नृत्य किया। माउंट कार्मल स्कूल की छात्राओं ने ‘लुक छुप न जाओ जी’ और ‘निबुड़ा निबुड़ा’ गाने पर नृत्य की प्रस्तुति दी।
पॉलिटेक्निक और महाविद्यालय के छात्रों ने भी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मनीष कुमार, आंचल और विजेंद्र बिजल्वाण ने जज की भूमिका निभाई और महेश गुसाईं ने संचालन किया। इस मौके पर वन मंत्री सुबोध उनियाल, राजेंद्र विक्रम सिंह, पंकज ड्यूंडी, विक्रम बर्थवाल, रालपाल पुंडीर, प्रेम टम्टा, अजय पुंंडीर, डाॅ. संजय मेहर आदि मौजूद थे।
ऐच्छिक वर्ग की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में गुरू रामराय रहा प्रथम
नरेद्रनगर(टिहरी)। सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की तीसरी सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्राथमिक वर्ग की अनिवार्य श्रेणी में माउंट कार्मल स्कूल प्रथम, श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल द्वितीय और प्राथमिक स्कूल ढ़ालवाला और प्राथमिक स्कूल कुम्हारखेड़ा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। ऐच्छिक प्राथमिक वर्ग में श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल प्रथम, सरस्वती शिशु मंदिर द्वितीय और माउंट कार्मल स्कूल तृतीय स्थान पर रहे। अनिवार्य और ऐच्छिक श्रेणी में पॉलीटेक्निक कालेज पहले और राजकीय महाविद्यालय दूसरे स्थान पर रहा। संवाद
जारी-विजय गुसाईं।