फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Students played the role of characters of Ramlila

Tehri News: छात्र-छात्राओं ने निभाया रामलीला के पात्रों का किरदार

Mon, 07 Oct 2024 06:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 07 Oct 2024 06:44 PM IST
विज्ञापन
Students played the role of characters of Ramlila
जीआईसी दौक में आयोजित किया गया एक दिन की रामलीला का मंचन
विज्ञापन

चंबा/थत्यूड़। जौनपुर ब्लाॅक में सकलाना पट्टी के जीआईसी दौक में एक दिवसीय रामलीला का मंचन किया गया। कलाकारों का किरदार छात्र-छात्राओं ने निभाया। रामलीला में सीता स्वयंवर का मंचन खासा भावुक करने वाला था।
क्षेत्र में पहली बार आयोजित की गई एक दिनी रामलीला देखने के लिए दूर-दराज गांव से भी बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे इंटर काॅलेज में पहुंचे। श्रीराम का किरदार समीक्षा, लक्ष्मण आंचल और सीता का किरदार शिवानी ने निभाया। रामलीला में परशुराम लक्ष्मण संवाद और रावण बाणासुर संवाद में कलाकारों ने खूब तालियां बटोरी। सीता की विदाई ने सभी को भावुक कर दिया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य आशा रावत ने कहा कि श्रीराम हमारे आदर्श पुरुष हैं। सभी को उनके किरदार से सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र इस तरह के आयोजन बड़े स्तर पर किए जाने चाहिए। गिरीश डंगवाल ने मंच का संचालन किया। इस मौके पर कुंवर सिंह राणा, रामलीला के निर्देशक संजय प्रकाश सेमवाल, राकेश भट्ट, प्रधान सुमन अजवाण, शांति प्रसाद गोंदियाल, रीना भट्ट, गंभीर सिंह, जय सिंह अजवाण, नागेंद्र भट्ट, जीत सिंह, मंगल सिंह, सुरेश, रमेश पंवार, शिवानी, मानसी, स्वाति, पार्वती, अंजली, सलोनी और किरन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed