{"_id":"653e4401a34fcc1477024b04","slug":"students-of-ekal-vidyalaya-will-show-their-strength-in-rudrapur-new-tehri-news-c-50-1-sdrn1017-3304-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: रूद्रपुर में दम दिखाएंगे एकल विद्यालय के छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: रूद्रपुर में दम दिखाएंगे एकल विद्यालय के छात्र-छात्राएं
विज्ञापन
फोटो
नई टिहरी। अभ्युदय यूथ क्लब की ओर से रूद्रपुर में आयोजित होने वाली उत्तराखंड संभाग की खेलकूद प्रतियोगिता के लिए जिले के एकल विद्यालय के छात्रों का दल रवना हुआ। सोमवार से होने वाली दो दिवसीय प्रतियोगिता में एकल विद्यालय के छात्र-छात्राएं जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
रविवार को गणेश चौक बौराड़ी में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने हरी झंडी दिखाकर कर टीम को रूद्रपुर के लिए रवाना किया। आरोग्य योजना संभाग की प्रमुख और टीम लीडर ममता कोरंगा ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में 30 सदस्य दल प्रतियोगिता में रूद्रपुर में शामिल होगा। जिसमें खिलाड़ी दौड़, कबड्डी, ऊंचीकूद, लंबीकूद और कुश्ती में दमखम दिखाएंगे। इस मौके पर अंचल अध्यक्ष बेणी माधव शाह, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डाॅ. प्रमोद उनियाल, सभासद विजय कठैत, नगर संघचालक सतीश थपलियाल, मनीषा नेगी, किरन, दुर्गा, अनिल डबराल आदि मौजूद थे। संवाद