फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Students are upset over eating rice in dinner

छात्रों को खाने में मिलती है सिर्फ दो रोटिया

Tue, 03 Sep 2019 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
Students are upset over eating rice in dinner
नई टिहरी के राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देवलधार में किचन का निरीक्षण करते डीएम वी षणमुगम। - फोटो : NEW TEHRI
डीएम डा. वी षणमुगम ने मंगलवार को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देवलधार का निरीक्षण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने गुणवत्ता युक्त भोजन न मिलने, दिन और रात के भोजन में सिर्फ दो रोटियां और चावल अधिक मिलने की शिकायत की। जिस पर डीएम ने प्रधानाचार्य को फटकार लगाते हुए भोजन व्यवस्था के लिए ई टेंडरिंग करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि अब भोजन का मीनू तय करने का अधिकार विद्यालय प्रबंधन समिति के पास रहेगा। यदि छात्रों को गुणवत्ता युक्त भोजन नहीं मिला तो ठेकेदार से अर्थदंड वसूला जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देवलधार में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक डीएम डा. षणमुगम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सत्र 2019-20 के लिए छात्रावास में भोजन व्यवस्था, सुरक्षा दीवार निर्माण, बालिका छात्रावास निर्माण, संविदा शिक्षकों, सुरक्षा कर्मियों और सफाई कर्मियों के मानदेय/प्रोत्साहन राशि बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया। डीएम ने प्रधानाचार्य को विद्यालय की सुरक्षा दीवार, शौचालय पिट के प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा। बालिका छात्रावास के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए। बैठक में संविदा शिक्षकों के मानदेय में प्रति पीरियड 30 रुपये की वृद्धि करने,पीआरडी के माध्यम से तैनात सुरक्षा कर्मियों को प्रतिवर्ष तीन हजार रूपये प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में प्रभारी सीईओ एसपी सेमवाल, डायट के प्राचार्य चेतन प्रसाद नौटियाल, प्रधानाचार्य गीताराम नौटियाल, प्रबंधन समिति के सदस्य एपी बंगवाल, राजकुमारी प्रसाद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका क्या है कहना
छात्रावास में भोजन बनाने को दिन के समय आसपास से गांव की महिलाएं आती है। महिलाएं दिन में रोटी बनाकर वापस चली जाती है। छात्रावास में छात्र संख्या 207 होने के चलते रात के समय में रोटी के साथ-साथ चावल भी दिया जाता है।
-गीताराम नौटियाल, प्रधानाचार्य राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देवलधार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed