फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Strike to solve problems of Nagar Panchayat

नगर पंचायत की समस्याओं के निराकरण को दिया धरना

Fri, 12 Feb 2021 08:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 08:58 PM IST
विज्ञापन
Strike to solve problems of Nagar Panchayat
नगर पंचायत की लचर स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी समेत 23 सूत्री मांगों के निराकरण को लेकर नगर पंचायत के सभासद ने धरना दिया। धरने को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समर्थन देकर सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि लंबे समय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड में एक्सरे टेक्नीशियन से लेकर चिकित्सकों का अभाव बना हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर पंचायत के सभासद सौरभ रावत के नेतृत्व में शहीद स्मारक में धरना देकर भाजपा सरकार पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने नगर पंचायत वासियों को मालिकाना हक दिलवाने, सीएचसी चौंड में एक्सरे टेक्नीशियन, डाक्टरों की तैनाती, झूलती विद्युत लाइनों की मरम्मत करने, पानी की समस्या को दूर करने सहित 23 सूत्री मांगों के निराकरण को डीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

प्रतापनगर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने धरने को समर्थन देते हुए कहा कि भाजपा सरकार के चार साल के कार्यकाल में क्षेत्र में कोई भी काम नहीं हुए हैं। विकास कार्य न होने के कारण जनता अपने को उपेक्षित महसूस कर रही है। कहा कि समस्याओं का जल्द निराकरण न होने पर बेमियादी धरना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुरारी लाल खंडवाल, प्रधान बीरेंद्र रांगड, धूम सिंह रांगड, दयाल सिंह सजवाण, जसवीर कंडियाल, राजेश रावत, अनूप रांगड, राहुल गैरोला, जयवीर खंडवाल, प्रवेश रांगड, बीरेंद्र रांगड, प्रवीण पंवार, कुलदीप कलूडा, दीपक बगियाल, फूल सिंह कलूडा, दीपक रावत, सूरज सेमवाल, सुशीला भट्ट, देवकी रांगड, ललीता देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed