फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Stones and debris are falling from the hill of the newly constructed parking lot

Tehri News: नवनिर्मित पार्किंग की पहाड़ी से गिर रहे हैं पत्थर और मलबा

Sat, 01 Mar 2025 06:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 01 Mar 2025 06:07 PM IST
विज्ञापन
Stones and debris are falling from the hill of the newly constructed parking lot
थत्यूड़ (टिहरी)। नवनिर्मित वाहन पार्किंग की पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने से स्थानीय लोगों में दहशत है। करीब 86 लाख रुपये की लागत से बनी पार्किंग का अभी उद्घाटन भी नहीं हुआ है। अब इसकी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण एजेंसी ने अब तक पार्किंग को संबंधित विभाग को हैंडओवर नहीं किया है।
विज्ञापन


बीते दो दिनों तक हुई भारी बारिश के दौरान पार्किंग के ऊपर की पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। पत्थर और मलबा सीधे नीचे पार्किंग में आ गिर रहे। हालांकि उस वक्त वहां कोई वाहन खड़ा नहीं था और न ही कोई व्यक्ति मौजूद था। इससे बड़ा हादसा टल गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष अकबीर पंवार का कहना है कि यह पहली बारिश में ही हुआ है। मानसून में यह खतरा और भी बढ़ सकता है। उन्होंने मांग की है कि पार्किंग स्थल की सुरक्षा के लिए पहाड़ी पर मजबूत सुरक्षा जाल लगाया जाए।
विज्ञापन

जिला विकास प्राधिकरण के सचिव/एडीएम अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। प्राधिकरण के सहायक अभियंता को जल्द ट्रीटमेंट के निर्देश दिए गए हैं। प्राधिकरण के एई पंकज पाठक ने बताया कि लोनिवि थत्यूड़ को इसकी सूचना दे दी गई है और जल्द ही सुरक्षात्मक कार्य शुरू किया जाएगा। लोनिवि के ईई सोनू कुमार त्यागी का कहना है कि अभी पहली बारिश में पहाड़ी पर रुके हुए कुछ पत्थर थे, जो गिरे हैं। इसमें चिंता की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed