फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   SSP Trupti Bhatt took charge

एसएसपी तृप्ति भट्ट ने ग्रहण किया पदभार

Sat, 19 Dec 2020 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
SSP Trupti Bhatt took charge
तृप्ति भट्ट, नवनियुक्त एसएसपी टिहरी। - फोटो : NEW TEHRI
टिहरी जिले की नवनियुक्त एसएसपी तृप्ति भट्ट ने शुक्रवार देर शाम को पदभार ग्रहण किया। उसके बाद चंबा पुलिस लाइन में सलामी लेने के बाद एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों की बैठक लेते हुए जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

वर्ष 2013 बैच की आईपीएस अधिकारी ने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी और जवान निष्पक्षता और इमानदारी के साथ जनता की समस्याओं को हल करे और जनता के बीच सीधा संवाद रखें। एसएसपी ने कार्यालय और थानों में पत्रावलियों का सही रखरखाव और टीम भावना से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग को सशक्त बनाने के लिए कार्मिकों को अलग-अलग कोर्स कराए जाएंगे। उन्होंने प्रत्येक थाने में सीसीटीवी कैमरे एक्टिव रखने के निर्देश दिए। एसएसपी तृप्ति भट्ट इससे पहले एसपी चमोली और कमांडेंट एसडीआरएफ के पद पर रही हैं। इस मौके पर एएसपी डा. उत्तम सिंह नेगी, सीओ जूही मनराल, एलआईयू निरीक्षक रमेश सजवाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed