{"_id":"58483eeb4f1c1bf34044804e","slug":"srt-campus-personnel-walkout-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआरटी परिसर कर्मियों का कार्य बहिष्कार स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआरटी परिसर कर्मियों का कार्य बहिष्कार स्थगित
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Wed, 07 Dec 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल के कर्मचारियों ने कुल सचिव की ओर से मिले लिखित आश्वासन के बाद कार्यबहिष्कार फिलहाल स्थगित कर दिया है। कर्मियों ने कहा कि एक माह के भीतर मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
ढांचागत पुनर्गठन नहीं होने से कर्मचारियों को केंद्रीय विवि की सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कर्मचारियों की पिछले 15 से 20 सालों से पदोन्नति नहीं हो पाई है। ऐसे में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का भविष्य अधर में है। परिसर में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कई संविदा कर्मियों को 22 साल से अधिक समय गुजर गए हैं, लेकिन अभी तक उन्हें नियमित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
इन सभी मांगों को लेकर परिसर के कर्मचारी एक सप्ताह से एक घंटे का कार्य बहिष्कार कर रहे थे। कर्मियों का गुस्सा देख केंद्रीय विवि के कुलसचिव डा. एके झा ने समस्याओं का जल्द निराकरण का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
परिसर निदेशक प्रो. आरसी रमोला ने बताया कि कुलसचिव ने भेजे पत्र में बताया है कि सभी मांगों पर केंद्र सरकार और मानव संसाधन विकास मंत्रालय दिल्ली से मिलकर कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रविंद्र सिंह और सचिव कृपाराम जोशी नेे कहा कि सत्र समाप्त होने के एक माह में मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा।