फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Sridev Suman University will conduct examinations on the basis of assignment

श्रीदेव सुमन विवि असाइनमेंट के आधार पर कराएगा परीक्षाएं

Tue, 20 Jul 2021 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Sridev Suman University will conduct examinations on the basis of assignment
श्रीदेव सुमन विवि की ऑनलाइन हुई परीक्षा समिति की बैठक में कोविड-19 को देखते हुए छात्र हितों में कई निर्णय लिए गए। इस दौरान स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के विषम सेमेस्टरों की परीक्षाएं और बैक पेपर परीक्षाएं न होने के कारण असाइनमेंट के आधार पर ही परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही मिड सम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को गत वर्ष की इस वर्ष भी प्रोन्नत किया जाएगा। संबंधित कालेज चाहें तो असाइनमेंट के आधार पर भी परीक्षाएं करा सकते हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को विवि के मुख्यालय बादशाहीथौल में कुलपति डा. पीपी ध्यानी की अध्यक्षता में ऑनलाइन हुई परीक्षा समिति की बैठक में समिति के सदस्यों ने परीक्षाओं को लेकर चर्चा की। बताया गया कि कोविड-19 महामारी के कारण अभी भी हालात सामान्य नहीं हुए हैं। इस स्थिति में यूजी और पीजी कक्षाओं की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं और बैक पेपर परीक्षा नहीं होने के कारण कालेज स्तर पर ही असाइनमेंट के माध्यम से परीक्षाएं कराई जाएंगी। मिड सम सेमेस्टर के छात्रों को प्रोन्नत अथवा कालेज स्तर पर असाइनमेंट के आधार पर परीक्षा कराएंगे। अंक सुधार परीक्षा के लिए जिन छात्रों ने परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं, उनकी परीक्षाएं भी कालेज स्तर पर असाइनमेंट के माध्यम से होंगी।
विज्ञापन

कालेजों की ओर से परीक्षाओं के अंक विवि के पोर्टल में ऑनलाइन भेजे जाएंगे। समिति ने निर्णय किया है कि वार्षिक पद्धति के प्रथम और अंतिम वर्ष, स्नातक और स्नातकोत्तर की अंतिम सेमेस्टर, व्यावसायिक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं अगस्त से सितंबर तक कराई जाएंगी। वार्षिक पद्धति के स्नातक द्वितीय वर्ष के छात्रों को उनके प्रथम वर्ष के प्राप्तांकों के आधार पर प्रोन्नत किया जाएगा। ऑनलाइन बैठक में परीक्षा नियंत्रक डा. एमएस रावत, गोपेश्वर परिसर के प्राचार्य प्रो. आरके गुप्ता, प्रो. जगदीश प्रसाद, प्रो. डीसी नैनवाल, प्रो. एके तिवारी, डा. संदीप विजय, डा. संध्या डोगरा, डा. सुषमा गुप्ता, डा. भरत सिंह, डा. बीसी शाह, नमिता सिंह, खेमराज भट्ट, डा. हेमंत बिष्ट, डा. बीएल आर्य आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed