{"_id":"6703e02bb7c8df463500e4f3","slug":"sports-and-cultural-competitions-will-be-held-in-parogi-from-8-tehri-news-c-50-1-nth1001-109135-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: परोगी में आठ से होगी खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: परोगी में आठ से होगी खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं
Mon, 07 Oct 2024 06:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 07 Oct 2024 06:50 PM IST
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। राजकीय प्राथमिक विद्यालय परोगी में अठजुला क्रीड़ा सांस्कृतिक एवं विकास समिति ने बैठक कर तीन दिवसीय खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं की तैयारियों पर चर्चा की। समिति के अध्यक्ष विक्रम सजवाण ने बताया कि प्रतियोगिताएं 8 से 10 नवंबर के बीच होगी।
सोमवार को जौनपुर ब्लॉक की अठजुला क्रीड़ा सांस्कृतिक एवं विकास समिति की समिति अध्यक्ष विक्रम सजवाण की अध्यक्षता में बैठक हुई। अध्यक्ष ने बताया समिति की ओर से गत 24 वर्षों से परोगी प्राथमिक विद्यालय में भव्य क्रीड़ा और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं का आयोजन करवाया जा रहा है।
खेल प्रतियोगिताओं में स्थानीय टीमों के साथ बाहरी राज्यों की टीमें प्रतिभाग करेगी। बैठक में खेल एवं सास्कृतिक प्रतियोगिताओं की तैयारियों पर चर्चा की गई है। इस मौके पर समिति सचिव आनंद सिंह रावत, कोषाध्यक्ष विनोद राणा, ग्राम प्रधान सुरेश सजवाण,रामचंद्र रावत, महिपाल सजवाण, जवाहर सजवाण,कमल सिंह रावत, बचन सिंह तोमर, रणवीर सजवाण मौजूद थे। संवाद