फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Spend 100 million nishprayojya the wrong

निष्प्रयोज्य भूमि पर 100 करोड़ खर्च करना गलत

Thu, 26 Nov 2015 05:05 PM IST
नई टिहरी
नई टिहरी Updated Thu, 26 Nov 2015 05:05 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के टिहरी विधानसभा संयोजक धन सिंह नेगी ने कहा कि टिहरी झील साहसिक पर्यटन उत्सव के नाम पर राज्य सरकार टिहरी और प्रदेश के लोगों को गुमराह कर रही है। केंद्र की भाजपा सरकार ने टिहरी झील के लिए 96 करोड़ स्वीकृत किए हैं, जिसमें पहली किश्त 16 करोड़ जारी कर दी गई है। टीएचडीसी की 800 एकड़ भूमि को जीएसआई ने निष्प्रयोज्य घोषित किया है। बावजूद इसके कोटी कालोनी में 100 करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च करना उचित नहीं है।
विज्ञापन


पत्रकार वार्ता में नेगी ने कहा कि पर्यटन के नाम पर 100 करोड़ की बंदरबांट न हो। केंद्रीय योजनाओं की गाइड लाइन के अनुसार ही कार्य संपादित हों। गंगा सफाई योजना में केंद्र ने 328 करोड़ की राशि स्वीकृत की है, जिसके सापेक्ष 78 करोड़ रुपये उत्तराखंड ने खर्च किए हैं। इस राशि से टिहरी में एक भी पैसा खर्च न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस संबंध में केंद्रीय पर्यटन मंत्री से वार्ता करेंगे। कहा कि टिहरी झील में फ्लोटिंग मरीना के नाम पर शराब-कबाब परोसने का भाजपा विरोध करेगी। पत्रकार वार्ता में जाखणीधार की प्रमुख बेबी असवाल, रतन पंवार, उदय रावत, सुंदर रावत, अजयपाल नेगी, कुसुम चौहान, सोहन चौहान, बुद्धि डोभाल, गोपीराम चमोली और हरि पुंडीर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed