फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Solving the drinking water crisis and development is a challenge

Tehri News: पेयजल संकट का समाधान करना और विकास है चुनौती

Sun, 12 Jan 2025 05:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 12 Jan 2025 05:33 PM IST
विज्ञापन
Solving the drinking water crisis and development is a challenge
लंबगांव (टिहरी)। नगर पंचायत लंबगांव का वार्ड-तीन जाे कि पहले ग्राम पंचायत नाैघर का हिस्सा था। 2017 में ग्राम पंचायत नाैघर का विलय नगर पंचायत में हो गया था। नगर पंचायत बनने के आठ साल बाद भी इस वार्ड की बुनियादी समस्याएं जस की तस बनी हैं। क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या पेयजल की है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पानी की आपूर्ति केवल आधे घंटे के लिए होती है, जो उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है। वार्ड में अब तक सार्वजनिक शौचालयों और रास्तों का निर्माण नहीं हो पाया है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस चुनाव में नगर पंचायत के विकास कार्यों में महिलाओं के लिए रोजगार योजनाओं को प्राथमिकता देने की मांग जोर पकड़ रही है। स्थानीय लोग क्षतिग्रस्त नहरों की मरम्मत की मांग उठा रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना
नगर पंचायत बनने से पूर्व हमारी गांव की सिंचित खेती की नहरे चाक-चौबंद थी। वर्तमान में सिंचाई नहरों की स्थिति सबसे अधिक खराब बनी हुई है। क्षतिग्रस्त नहरों की मरम्मत नहीं हो पाई है। जिससे लोग खेती से दूर होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप रावत, नाैघर वार्ड निवासी

नौघर वार्ड के आंतरिक संपर्क मार्गों की स्थिति खस्ताहाल बनी हुई है। क्षतिग्रस्त रास्तों का मरम्मत किया जाना चाहिए। स्ट्रीट लाइटों और सार्वजनिक शौचालयोें का अभाव बना हुआ है। प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।
राजेश रावत, नाैघर वार्ड निवासी


नगर पंचायत बनने के बाद से महिलाओं के हाथ से मनरेगा जैसे राेजगार के साधन छिन गए हैं। ऐसी स्थिति में नगर पंचायत के विकास कार्यों में महिलाओं को रोजगार योजनाओं में प्राथमिकता दी जानी चाहिए। पेयजल संकट का जल्द समाधान किया जाना चाहिए।

दिला देवी, नाैघर वार्ड निवासी


हमारा गांव भले ही आठ साल पहले नगर पंचायत में शामिल हो गया था, लेकिन रास्ते औ पथ प्रकाश की व्यवस्था सही नहीं हो पाई है। सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण और रास्तों की स्थिति में सुधार किया जाना चाहिए।
सराेजनी देवी, नाैघर वार्ड निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed