{"_id":"69c689b5af102a87cc0b5df7","slug":"solar-lights-installed-in-thatyur-market-have-been-out-of-order-for-a-long-time-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-118048-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: थत्यूड़ बाजार में लगी सौर ऊर्जा लाइटें लंबे समय खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: थत्यूड़ बाजार में लगी सौर ऊर्जा लाइटें लंबे समय खराब
Fri, 27 Mar 2026 07:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Fri, 27 Mar 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
थत्यूड़ बाजार में लगी सौर ऊर्जा लाइटें लंबे समय खराब
बाजार और गलियों में शाम होते ही पसर जाता है अंधेरा
रिपीट
थत्यूड़ (टिहरी)। थत्यूड़ बाजार में लगी अधिकांश सौर ऊर्जा लाइटें लंबे समय खराब पड़ी है। लाइटों के खराब होने से बाजार और मोहल्लों की गलियों में रात को अंधेरा पसरा रहता है। जिससे लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ता है।
थत्यूड़ बाजार के व्यापार मंडल अध्यक्ष अकबीर पंवार, जगत सिंह असवाल ने बताया बाजार में पर्याप्त मात्रा में स्ट्रीट लाइटें न लगी होने से शाम होते ही बाजार और मोहल्लों को जाने वाले रास्तों में अंधेरा छा जाता है। बताया कई वर्ष पूर्व थत्यूड़ बाजार में जिला पंचायत की ओर लगाई लाइटें धीरे-धीरे खराब हो गई हैं। कई लाइटों से चोरों ने उनकी बैटरियां चुरा ली गई है। पर्याप्त मात्रा में स्ट्रीट लाइटें न लगी होने से बाजार में चोरी का भय भी बना रहता है। अंधेरे के कारण मोहल्लों में जंगली जानवरों का अलग से भय बना है। लाइटों के अभाव में पुलिस कर्मी भी बाजार में गश्त भी नहीं लगा पाते हैं। बताया व्यापार मंडल की ओर से बाजार में 30 स्ट्रीट लाइटों लगाने का प्रस्ताव पूर्व में जिला पंचायत टिहरी को दिए जाने के साथ ही खराब पड़ी लाइटों की मरम्मत की मांग भी कि गई है। लेकिन एक भी नई लाइटें नहीं लग पाई है। थत्यूड़ बाजार से जिला पंचायत को बराबर राजस्व जाता है,बावजूद बाजार में सुविधाओं का अभाव बना है। बाजार में मात्र दो से तीन लाइटें ही सही है। उन्होंने जिला पंचायत से बाजार में शीघ्र नई स्ट्रीट लाइटें लगाने की मांग की है। इस बाबत जिला पंचायत के कार्यकारी अधिकारी एसएस कठैत ने कहा कि जिला पंचायत की ओर से ग्रामीण बाजारों में स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य चल रहा है। थत्यूड़ बाजार में भी जल्द सौर ऊर्जा स्ट्रीट लाइटें लगा दी जाएगी। पुरानी लाइटों की मरम्मत का प्रयास किया जाएगा।