फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   SNCUs opening forgotten Health Directorate

एसएनसीयू खोलकर भूला स्वास्थ्य निदेशालय

Sat, 18 Jun 2016 09:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी Updated Sat, 18 Jun 2016 09:14 PM IST
विज्ञापन

नवजात शिशुओं की मृत्युदर कम करने के लिए स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से जिला चिकित्सालय में सिक न्यू बोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) खोलने की संस्तुति की गई थी। केंद्र पर स्टाफ भी तैनात किए गए, लेकिन एक साल बाद भी सेंटरों को जरूरी उपकरण नहीं मिल पाए हैं।

विज्ञापन


जिला चिकित्सालय में सालभर पहले अन्य अस्पतालों की भांति ही एसएनसीयू खोला गया था, जिसमें कुपोषित, कमजोर, निमोनिया, पीलिया और सांस आदि की बीमारी के साथ पैदा होने वाले बच्चों के इलाज के लिए एक साल पहले केयर सेंटर खोला गया था।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने केंद्र पर स्टाफ नर्स सहित 10 लोगों का स्टाफ तो तैनात किया, लेकिन शिशुओं के इलाज के लिए जरूरी उपकरण अभी तक नहीं भेजे गए हैं। जिससे जरूरतमंदों को जिला चिकित्सालय में इलाज नहीं मिल पा रहा है। कभी किसी नवजात को इलाज की जरूरत पड़ने पर जच्चा-बच्चा को बाहरी सेंटरों पर रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएनसीयू के लिए उपकरण निदेशालय स्तर से ही भेजे जाने हैं।  एक साल से कई बार मांग की गई है, लेकिन अभी तक नहीं मिल पाए हैं। उम्मीद है कि इस माह के अंत तक सभी उपकरण मिल जाएंगे।
- डा. अर्जुन सिंह सेंगर, सीएमओ, टिहरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed