फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Sixty-five million spend, yet parking half-incomplete

पौने छह करोड़ खर्च, फिर भी पार्किंग आधी-अधूरी

Tue, 20 Oct 2020 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Sixty-five million spend, yet parking half-incomplete
पुरानी टिहरी रोड पर निर्माणाधीन पार्किंग का निर्माण कार्य वर्ष 2014 से पूरा नहीं हो पाया है, जिससे लोगों को वाहन पार्किंग की समस्या से जूझना पड़ रहा है। अधिकतर कार्य 2017 में पूरा होने के बाद वहां वाहन पार्क करने से लोगों को काफी राहत मिल रही थी, लेकिन अब लोनिवि के खास लोगों को ही वाहन पार्क करने की सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन

पुरानी टिहरी रोड पर पेट्रोल पंप के पास निर्माणाधीन पार्किंग सफेद हाथी साबित हो रही है। चारधाम यात्रा के दैरान वाहनों के दबाव को देखते हुए वर्ष पर्यटन विभाग ने 2014 से अंडरग्राउंड चार मंजिला पार्किंग स्वीकृत कर लोनिवि से निर्माण कार्य शुरू कराया था, लेकिन विभाग छह साल में भी काम पूरा नहीं कर पाया है। 5.83 करोड़ खर्च कर अधिकतर कार्य जून 2017 में पूरा होने पर लोग वहां वाहन पार्क कर रहे थे, जिससे जाम से भी राहत मिल रही थी। लेकिन लोनिवि ने कोविड-19 के दौरान लोनिवि ने वहां ताला जड़ दिया। अब विभाग के खास लोगों को ही पार्किंग की सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन

पुरानी टिहरी रोड पर निर्माणाधीन पार्किंग में अभी दुकानें बनाने के लिए रैंप पर छत डालनी है। बिजली फिटिंग सहित फिनिसिंग के बाद रंगाई-पुताई होनी है। यह काम पूरा करने के लिए 1.40 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बावजूद पर्यटन विभाग हैंडओवर लेता है, तो विभाग को कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एनएस खोलिया, ईई लोनिवि चंबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed