{"_id":"57164e4d4f1c1bbf498b4614","slug":"six-of-the-youth-involved-in-the-bike-blew-henna","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहंदी की रस्म में शामिल युवाओं की छह बाइकें फूंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहंदी की रस्म में शामिल युवाओं की छह बाइकें फूंकी
अमर उजाला/कंडीसौड़ (टिहरी)।
Updated Tue, 19 Apr 2016 08:57 PM IST
विज्ञापन
फूंकी गई मोटरसाइकिलें।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मेहंदी की रस्म जाने-अनजाने अब कॉकटेल पार्टी के रूप में बदल गई है। ऐसे में शराब के नशे में चूर लोग कई बार आपराधिक घटनाओं को भी अंजाम देते हैं। ऐसे ही एक घटना ख्रांड गांव में हुई। मेंहदी की रस्म में शामिल होने आए मेहमानों की छह बाइकों को शरारती तत्वों ने आग केहवाले कर दिया। वाहन स्वामियों ने राजस्व पुलिस चौकी में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
टिहरी-उत्तरकाशी मार्ग पर खांड गांव में बीती रात को युद्धवीर सिंह कुमाईं की बेटी की मेंहदी की रस्म थी। इसमें राजेश गांधी, प्रदीप बिष्ट, शूरवीर सिंह बिष्ट, मनवीर कुमाईं, रोशन लाल व चतर लाल भी शामिल हुए। उन्होंने करीब तीन सौ मीटर पहले अपनी बाइक एक दुकान के बाहर खड़ी कर दी थी। रात को शरारती तत्वों ने उनकी बाइकें आग के हवाले कर दी।
विज्ञापन
बाइक जलने की भनक लोगों को सुबह लगी, तब तक सभी बाइक राख हो चुकी थी।
प्रधान सुंदर लाल ने उनियाल गांव पटवारी चौकी को घटना की जानकारी दी गई है। मौके पर पहुंचे पटवारी सुनील चमोली ने वाहन स्वामियों की तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ बाइकों में आग लगाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। राजस्व पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। आग लगने का कारण रात को शराब के नशे में कुछ लोगों के बीच विवाद होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन