{"_id":"6148b2a58ebc3e32763b166b","slug":"six-crores-will-be-available-to-improve-health-services-new-tehri-news-drn39098935","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने के लिए मिलेंगे छह करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने के लिए मिलेंगे छह करोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी जिले की लचर स्वास्थ्य सेवाओं की सेहत सुधारने के लिए 15वें वित्त आयोग ने स्वास्थ्य विभाग से जिले से छह करोड़ के प्रस्ताव मांगे हैं। डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य विभाग को प्रस्ताव तैयार का जल्द केंद्र सरकार को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव में उन योजनाओं को शामिल किया जाए, जिनसे अधिकाधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके।
कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम इवा ने 15वें वित्त आयोग को भेजने वाले प्रस्तावों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आयोग ने पहली बार स्वास्थ्य के क्षेत्र में बजट देने की मंजूरी दी है। सीएमओ डा. संजय जैन ने बताया कि इस वर्ष छह करोड़ 18 हजार के प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को प्रेषित किए जाएंगे। भिलंगना ब्लॉक के एक-एक उप स्वास्थ्य केंद्र, अतिरिक्त, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल है।
ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट हेतु 24 स्वास्थ्य उपकेंद्रों को चुना गया है। बैठक में प्रतापनगर के ब्लॉक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला, जाखणीधार सुनीता देवी, जौनपुर सीता रावत, टिहरी पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली, चंबा सुमना रमोला, देवप्रयाग कृष्णकांत कोठियाल, गजा नगर पंचायत अध्यक्ष मीना खाती, चमियाला ममता पंवार मौजूद रहे।