फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Sitapur village cut off after road washes away on the Lalpul-Bhutsi route.

Tehri News: लालपुल-भुत्सी मार्ग पर सड़क बहने से सीतापुर गांव का कटा संपर्क

Mon, 20 Jul 2026 07:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 20 Jul 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
Sitapur village cut off after road washes away on the Lalpul-Bhutsi route.
जिले की नौ सड़कें बाधित होने से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

नई टिहरी। लगातार हो रही बारिश से टिहरी जिले की अलग-अलग क्षेत्रों की नौ सड़कें भूस्खलन से बाधित हो गई हैं। सबसे अधिक प्रभावित धनोल्टी क्षेत्र का लालपुल-भुत्सी मोटर मार्ग हुआ है। वहां बादल नदी के उफान पर आने से मौडखाला के समीप लालपुल-भुत्सी मोटर मार्ग का लगभग 50 मीटर हिस्सा बह गया जिससे सीतापुर गांव का मार्ग से पूरी तरह से संपर्क कट गया। सड़कें बंद होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश से नरेंद्रनगर क्षेत्र में गुल्लर-नाई-सिलगणी-मठियाली मोटर मार्ग, शिवपुरी-देखला मोटर मार्ग, गुल्लर-नाई-निण्डाथ-कौड़ियाला मोटर मार्ग, विडोन-खांकर-सुनारकोट मोटर मार्ग, कसमोली-कुखई मोटर मार्ग, नरेंद्रनगर-किनवणी-नीर मोटर मार्ग मलबा और बोल्डर आने से यातायात के लिए बंद हो गए है। घनसाली क्षेत्र में घुत्तू-देवलग-गंगी मोटर मार्ग, दल्ला-भीमलेथ मोटर मार्ग यातायात के लिए बाधित चल रहे है।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि लोनिवि और पीएमजीएसवाई विभागों की ओर से मार्गों को खोलने के लिए मशीनें लगाकर मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है। देर रात या मंगलवार सुबह तक उक्त सड़कों पर यातायात बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed