फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   sister raped, arreste

फुफेरी बहन से दुष्कर्म, गिरफ्तार

Thu, 25 Aug 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Thu, 25 Aug 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
sister raped, arreste
दुष्कर्म - फोटो : demo pic

धनोल्टी के एक गांव में एक युवक ने अपनी नाबालिग फुफेरी बहन के साथ दुुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी को बताने पर लड़की को जान से मारने की धमकी दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


थानाध्यक्ष डीएम बलूनी ने बताया कि स्थानीय गांव की एक महिला ने धनोल्टी पुलिस चौकी को दी तहरीर में पड़ोस में रहने वाले युवक पर उसकी नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि 24 अगस्त को वह किसी काम से धनोल्टी गई थी। इसी दौरान उसकी 16 वर्षीय लड़की घर पर अकेली थी। इसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने जबरन घर में घुसकर लड़की के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। धनोल्टी से जब वह घर लौटी, तो लड़की रो रही थी। पूछने पर उसने घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि लड़की आरोपी की फुफेरी बहन है। घटना के बाद पीड़िता की मां ने धनोल्टी पुलिस चौकी में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि धनोल्टी चौकी प्रभारी एसएसआई कृष्ण कुमार आर्य को विवेचना सौंपी गई है। तहरीर के आधार पर पोस्को अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।


बुधवार देर रात आरोपी को गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता का जिला अस्पताल बौराड़ी में मेडिकल कराने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed