फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Sircoli-Chamasod road construction gets green signal

सिरकोली-चामासौड़ सड़क निर्माण को मिली हरी झंडी

Thu, 11 Mar 2021 07:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 07:52 PM IST
विज्ञापन
Sircoli-Chamasod road construction gets green signal
औण पट्टी के चामासौड़ गांव में निवासरत लोगों के लिए राहतभरी खबर है। सिरकोली-चामासौड़ सड़क निर्माण के लिए वन एवं पर्यावरण मंत्रालय केंद्र सरकार ने हरी झंडी दे दी है। लोनिवि ने सड़क निर्माण के लिए सर्वे कर लिया है, जिसकी डीपीआर तैयार कर जल्द ही शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

प्रतापनगर विकास खंड के चामासौड़ गांव के लोगों को यातायात की सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रदेश सरकार ने वर्ष 2005 में 5 किमी सिरकोली-चामासौड़ सड़क निर्माण की मंजूरी दी थी, लेकिन वन अधिनियम आड़े आने के कारण सड़क निर्माण शुरू नहीं हो पाया था। गत वर्ष सितंबर में स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण शुरू करने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन भी किया था। तब लोनिवि के अधिकारियों ने ग्रामीणों को एक माह के अंतर्गत कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया था। ईई केएस नेगी ने बताया कि सिरकोली-चामासौड़ सड़क निर्माण के लिए वन विभाग से अनापत्ति मिल गई है। पांच किमी सड़क निर्माण के लिए सर्वे का कार्य भी पूरा हो चुका है, जिसकी डीपीआर जल्द ही शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed