{"_id":"203da504771f528eca5af5ed5c15293c","slug":"singer-ramola-will-perform-in-newzealand-on-25th-december-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायक रमोला 25 को न्यूजीलैंड में देंगे प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायक रमोला 25 को न्यूजीलैंड में देंगे प्रस्तुति
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Sun, 20 Dec 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक गायक साहब सिंह रमोला के गीत सात समंदर पार भी सुनाई देंगे। वह 25 दिसंबर को अपनी टीम के साथ न्यूजीलैंड में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड में अप्रवासी उत्तराखंडियों की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उत्तराखंड की संस्कृति का प्रचार-प्रसार करने और युवा पीढ़ी को यहां की संस्कृति से रूबरू करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रवासी कलम सिंह बगियाल और मोर सिंह रावत ने यह जानकारी देते हुए बताया कि टिहरी चमियाला निवासी लोक गायक रमोला को 25 दिसंबर को न्यूजीलैंड आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
गायक रमोला 22 दिसंबर को यहां से न्यूजीलैंड के लिए रवाना होंगे। उनके साथ वीरेंद्र राजपूतए हीमा कलासी भी न्यूजीलैंड जाएंगे।