{"_id":"68dc14a404b69dc672092cc3","slug":"shrimad-bhagwat-katha-started-with-kalash-yatra-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-114929-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा
Tue, 30 Sep 2025 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक के मंजरूवाल गांव में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू हो गई। गांव की महिलाओं ने जल स्रोत से कथास्थल तक कलश यात्रा निकाली। कथावाचक आचार्य रमेश महाराज ने कहा कि भागवत कथा केवल श्रवण का अवसर नहीं, बल्कि यह भगवान की वाणी का दिव्य प्रसाद है। मनुष्य जीवन चौरासी लाख योनियों के बाद बड़ी कठिनाई से मिलता है। इसे व्यर्थ न गवाएं और जीवन का हर क्षण भगवान की भक्ति में लगाएं। इस अवसर पर मुख्य यजमान प्रेम लाल जुयाल, गिरीश चंद जुयाल, राकेश प्रसाद, विनोद प्रसाद, अनिल प्रसाद, मुकेश जुयाल आदि मौजूद रहे। संवाद