फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Shridev Suman University started web portal for taking affiliation

संबद्धता लेने के लिए श्रीदेव सुमन विवि ने शुरू किया वेब पोर्टल

Sat, 06 Nov 2021 06:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
Shridev Suman University started web portal for taking affiliation
श्रीदेव सुमन विवि से संबद्धता लेने का इंतजार कर रहे महाविद्यालयों के इंतजार की घड़ियां समाप्त हो गई है। विवि ने सत्र 2021-22 की संबद्धता के लिए वेब पोर्टल शुरू कर दिया है। विवि से संबद्धता लेने के लिए कालेज 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विवि के अधिकारियों का दावा है कि संबद्धता के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया किए जाने से पिछले सत्र में कालेजों की मनमानी पर पूरी तरह से अंकुश लगने के साथ ही प्रक्रिया पारदर्शी संपन्न हुई है।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि से 114 निजी और 54 सरकारी कालेज संबद्ध हैं। पिछले सत्र तक कालेजों को संबद्धता के लिए आवेदन करने के लिए विवि के चक्कर काटने पड़ते थे। कई निजी कालेज अपनी मनमानी भी करते थे। इस समस्या से निपटने के लिए कुलपति डा. पीपी ध्यानी ने गत सत्र में वेब पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन संबद्धता पोर्टल शुरू करने का फैसला लिया था। ऑनलाइन योजना को परवान चढ़ाने के लिए विवि ने अपना एक वेब पोर्टल बनाया था, जिस पर पिछले साल वेब पोर्टल के माध्यम से ही सभी कालेजों ने संबद्धता के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था।
विज्ञापन

खास बात यह है कि पिछले साल 136 कालेजों के मान्यता के आवेदन मानक पूरे न होने के कारण रिजेक्ट कर दिए थे। ऐसे में ऑनलाइन योजना के अपने उद्देश्यों पर खरा उतरता देख इस सत्र में भी विवि ने संबद्धता के लिए ऑनलाइन वेब पोर्टल शुरू कर दिया है। विवि के कुलपति डा. ध्यानी का कहना है कि विवि के ऑनलाइन संबद्धता पोर्टल की शुरूआत से कालेजों की मनमानी पर अंकुश लगा है। योजना से कालेज की संबद्धता के लिए आवेदक कहीं से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। इसमें उसका विवि आने का समय बचने के साथ ही काम भी जल्दी होगा। आवेदन में सभी दस्तावेज अपलोड करना जरूरी है। दस्तावेज सही होने और मानक पूरे होने पर ही विवि द्वारा निरीक्षण टीम गठित की जाएगी। उसके बाद विवि नियमानुसार कालेज को संबद्धता प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि 30 नवंबर को अंतिम तिथि के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed