फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Shopkeepers left dealership due to non-availability of ration

राशन ढुलान नहीं मिलने से दुकानदारों ने छोड़ी डीलरशिप

Fri, 06 Aug 2021 06:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers left dealership due to non-availability of ration
सरकारी सस्ते गल्ले की राशन ढुलान नहीं मिलने से डीलर राशन उठाने से कतराने लगे हैं। कई लोगों ने तो डीलरशिप छोड़ दी, जिससे विभाग ने कई जगहों पर दूसरे डीलरों से राशन बंटवाई। वहीं कई गांवों में दो-तीन माह से राशन ही नहीं बंटी है।
विज्ञापन

जिला खाद्य आपूर्ति विभाग जिले में करीब 1057 डीलरों के माध्यम से सस्ते गल्ले की राशन का वितरण करता है, लेकिन डीलरों को दो साल से राशन ढुलान नहीं मिलने से वह आंदोलन की राह पर हैं। सस्ता गल्ला विक्रेता एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विनयपाल सिंह रावत ने कहा कि दो साल से भाड़ा नहीं मिलने से गल्ला विक्रेता आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, जिससे गल्ला विक्रेता डीलरशिप छोड़ने लगे हैं। इन दो-तीन माह में ही करीब दो सौ से अधिक लोगों ने सस्ते गल्ले की दुकान छोड़ दी है। डीलर घनश्याम कोठियाल, गजा के कृष्णकांत उनियाल और कीर्तिनगर क्षेत्र के अध्यक्ष रघुवीर सिंह भंडारी ने बताया कि भाड़े का भुगतान नहीं मिलने से गल्ला विक्रेता परेशान हैं।
विज्ञापन

सस्ता गल्ला विक्रेताओं को भाड़े का भुगतान कराने के लिए शासन से लगातार पत्राचार किया जा रहा है। जहां डीलरों ने दुकान छोड़ दी है, वहां नजदीकि डीलरों से राशन वितरण कराया जा रहा है। जहां राशन नहीं बंट पाई है, वहां व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मुकेश पाल, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी, टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed